Origin: U.S.A.
(Import costs included in the price)
It will be shipped from our warehouse between Wednesday, August 07 and Monday, August 19.
You will receive it anywhere in United Kingdom between 1 and 3 business days after shipment.
Jeevani: Mahatma Gandhi Aur Acharya Chanakya (जीवनी हा (in Hindi)
Verma, Priyanka
Synopsis "Jeevani: Mahatma Gandhi Aur Acharya Chanakya (जीवनी हा (in Hindi)"
महात्मा गांधी का नाम भारत के इतिहास में अमर है। उन्होंने देश को अंग्रेजों के हाथों से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है। भारतवासी प्यार से उन्हें 'बापू' के नाम से पुकारते हैं। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य पर चलने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया जिससे देश को आजादी दिलाने वालों की सोच बदल गयी। इससे देश को आजादी प्राप्त करने में मदद मिली। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले महात्मा गांधी के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है। अपनी विलक्षण बुद्धि और ज्ञान के लिए सुप्रसिद्ध चाणक्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री और सलाहकार थे। वह तक्षशिला विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त थे। चाणक्य वित्त, वाणिज्य और राजनीति विषय के विद्वान थे। भारत के अग्रणी अर्थशास्त्री माने जाने वाले चाणक्य की अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र नामक ग्रंथ भारत के लिए एक धरोहर है। चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य की सहायता से नंद साम्राज्य पर विजय हासिल की और मौर्य साम्राज्य का विस्तार किया। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले चाणक्य के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।